अरविंद गुप्ता बने वाणिज्य कर अधिकारी गांव में जश्न का माहौल

Uncategorized महराजगंज


भिटौली महराजगंज जन प्रहरी न्यूज़
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा पीसीएस 2024 का अंतिम परिणाम रविवार देर रात घोषित किया गया जिसमें महाराजगंज  घुघली ब्लॉक के पोखरभिंडा निवासी अरविंद कुमार गुप्ता ने सफलता हासिल कर वाणिज्य कर अधिकारी पद प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर  है।अरविंद की प्रारंभिक शिक्षा सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज, पुरैना से हुई। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से बी कॉम की पढ़ाई पूरी की। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वह प्रयागराज गए और बाद में दिल्ली में रहकर लंबे समय तक मेहनत करते रहे।अरविंद के पिता शंभू शरण गुप्ता हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। वह अपने भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं जबकि उनकी छोटी बहन और भाई भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।रविवार देर रात जैसे ही परिणाम घोषित हुआ अरविंद की सफलता की खबर मिलते ही परिवार और गांव में जश्न का माहौल बन गया। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *