शादी का झांसा देकर युवती का शोषण फोटो वायरल कर बदनाम करने का आरोप

अपराध महराजगंज


भिटौली महराजगंज।जन प्रहरी न्यूज़
भिटौली थाना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने  तथा सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर बदनाम करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार भिटौली  थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव का ही युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर  अपने घर ले गया जहां कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बीते 2 दिन पूर्व जब युवती ने शादी की बात की तो युवक आनाकानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की तथा घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि जब युवक शादी से आनाकानी करने लगा तब युवती उसके साथ संबंध बनाने से मना करने लगी। ब्लैकमेल करने के इरादे से आरोपी युवक सोशल मीडिया और व्हाट्सएप स्टेटस पर युवती की फोटो साझा कर उसे बदनाम कर रहा था जिससे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। मामले को लेकर गांव में कई बार पंचायत हुई लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत और मानसिक तनाव में था।भिटौली पुलिस ने युवती  के पिता की तहरीर  पर आरोपी अजय यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पूर्व में भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2021 में थाना श्यामदेउरवा में उसके खिलाफ दुष्कर्म, गाली-गलौज, धमकी एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत हो चुका है।
एस एच ओ  सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *