उज्ज्वला योजना के तहत 1500 करोड़ की सब्सिडी हस्तांतरित, महराजगंज में 200 महिलाओं को मिला डेमो चेक

महराजगंज राज्य

महराजगंज। अनुज राज की रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश के पात्र परिवारों को 1,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की।महराजगंज में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह एवं सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने लगभग 200 महिलाओं को सब्सिडी का डेमो चेक प्रदान किया।जिले के लगभग 2.58 लाख पात्र परिवार इस योजना से लाभान्वित होंगे। सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई है, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी और महिलाओं को रसोई गैस के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है और उनके स्वास्थ्य एवं समय दोनों की बचत हो रही है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार योजना से वंचित न रहे।कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिला लाभार्थी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *