मंदिर से लौट रही सगी बहनो से छेड़खानी का प्रयास बीच बचाव में आए युवक की बेरहमी से पिटाई

अपराध


भिटौली महराजगंज
भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहनों से छेड़खानी का प्रयास का मामला सामने आया है। सूचना के अनुसार शनिवार शाम 6:00 बजे स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से मंदिर से प्रसाद ग्रहण कर दो सगी बहनें पैदल ही अपने घर जा रही थी की बगल के गांव के ही मोटरसाइकिल से पांच लड़के  गुजर रहे थे। लड़कियों को सुनसान जगह  देखकर मनचलों ने दोनों युवतीयों के साथ छेड़खानी का प्रयास करने लगे। इसी बीच युवतीयों के गांव का ही एक युवक रास्ते से गुजर रहा था। नजाकत को देखते हुए उसने लड़कों का विरोध किया। मनचलों ने अपने काम में दखलअंदाजी देखकर आग बबूला हो गए और विरोध कर रहे युवक को लात घुसो से बेरहमी से पिटाई कर दिए। पिटाई के कारण युवक का एक पैर फैक्चर हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए महाराजगंज जिला चिकित्सालय भेज दिया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है।  कानूनी कार्रवाई की जा रही है।एक आरोपी सूरज विश्वकर्मा को मौके से पकड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *