लगातार चौथे दिन फिसली चांदी, 6,667 रुपये की गिरावट; सोना भी टूटा

Uncategorized

जन प्रहरी न्यूज़
नई दिल्ली, 17 फरवरी। सर्राफा बाजार में आज लगातार चौथे कारोबारी दिन चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 6,667 रुपये सस्ती होकर 2,34,280 रुपये प्रति किलो पर आ गई। इससे पहले सोमवार को चांदी का भाव 2,40,947 रुपये प्रति किलो था। चार दिनों में चांदी कुल 32,169 रुपये तक लुढ़क चुकी है।
वहीं सोने की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। सोना 1.51 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गया है और अपने ऑलटाइम हाई से करीब 25 हजार रुपये नीचे कारोबार कर रहा है।
विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स में मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सर्राफा बाजार पर दबाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग के आधार पर कीमतों में और उतार-चढ़ाव संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *