जन प्रहरी न्यूज़
परतावल, महाराजगंज।( संपादक-आनन्द कुमार पाण्डेय)
नगर पंचायत परतावल के अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया हाल ही में हुई एक मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए, जिसमें उनका हाथ टूट गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों में चिंता का माहौल व्याप्त हो गया। वर्तमान में उनका उपचार चल रहा है और चिकित्सकों की निगरानी में वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी उनके आवास पर पहुंचकर कुशलक्षेम पूछा और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सतीश मद्धेशिया के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
घायल नेता से मुलाकात करने पहुंचे जनप्रतिनिधियों में पनियरा विधान सभा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, निर्भय सिंह, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार द्विवेदी, विवेक पटेल, उमेश गुप्ता, सतीश मिश्रा, नंदकिशोर नायक, सनी, शिवम द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि सतीश मद्धेशिया क्षेत्र में जनसेवा के लिए सदैव सक्रिय रहते हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय होने की कामना की गई।
परिवारजनों ने बताया कि डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर है। क्षेत्रवासियों में भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता के साथ-साथ शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं की जा रही हैं।
