गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

महराजगंज


परतावल /महाराजगंज। जन प्रहारी न्यूज़
गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय, घुघली में विज्ञान प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रभावशाली संगम देखने को मिला। कार्यक्रम ने शैक्षणिक वातावरण के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को भी नई दिशा दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महाराजगंज संतोष कुमार शर्मा रहे। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा और बढ़ गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध भजन गायिका स्वाति मिश्रा ने अपने मधुर भजनों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके लोकप्रिय भजन “राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे” पर पूरा परिसर भक्तिरस में डूब गया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम क्षेत्र में ज्ञान, विज्ञान और संस्कारों को बढ़ावा देते हैं तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न मॉडल और प्रयोगों ने सभी अतिथियों को प्रभावित किया। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में नवाचार, आत्मविश्वास और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करते हैं, जो भविष्य निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, बड़े भाई श्रवण सिंह, भारत शुक्ला, चतुर्भुज सिंह, सिद्धू सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक, अधिकारी एवं कर्मचारी बंधु मौजूद रहे, जिससे आयोजन ऐतिहासिक और स्मरणीय बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *