भिटौंली/महराजगंज :श्री वी. पी. त्रिपाठी इंटर कॉलेज पंडितपुर गोड़धोवा व नागराजी देवी आदर्श किसान उ. मा. विद्यालय बरसिया खुर्द के पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय उमेश दत्त त्रिपाठी की पाचवी पुण्यतिथि वीपी त्रिपाठी इंटर कॉलेज गोड़धोवा के विद्यालय परिसर में सोमवार को मनाई गई। विद्यालय के प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी, संचालक चंद्रमोली त्रिपाठी व कीर्तिमान त्रिपाठी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलित किया साथ ही विद्यालय में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं ने स्वर्गीय प्रबंधक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल उपाध्याय ने कहा कि उनका शिक्षा के प्रति बेहद लगाव था। आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि वे अपने जीवन के समय में हर गरीब असहाय की सहायता किया करते थे, उनके कीर्ति का प्रकाश चारों तरफ फैला है। इस दौरान दिनेश दुबे,हरियोम दुबे,शुरेस दुबे महेन्द्र दुबे,किसन दुबे,रामप्रित पासवान, बाबुलाल, परमेस्वर, अलाउद्दीन,ओमेश्वर पांडे,राहुल ,पुनम,इत्यादि लोग मौजूद रहे l
