भिटौली महराजगंज विवेक कुमार पाण्डेय
भिटौंली थाना क्षेत्र के बरियारपुर टोला बगहिया में आज दोपहर पेट्रोल लेने गए एक युवक पर कुछ मनबढ युवकों ने हमला कर दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।
जानकारी के अनुसार बरियारपुर टोला बगहिया निवासी सुनील वर्मा के पुत्र शिवम वर्मा आज करीब दो बजे पेट्रोल लेने के लिए बरियारपुर टोला बगहिया पेट्रोल पंप गए थे। आरोप है कि इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ मनबढ युवको ने अचानक शिवम पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।
घटना देख आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया तब जाकर किसी तरह युवक की जान बची । सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया । एस एच ओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
