ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने संस्थापक स्व. बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

महराजगंज


परतावल/महराजगंज। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन महराजगंज द्वारा संगठन के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विकासखण्ड परतावल सभागार में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय बालेश्वर लाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय बालेश्वर लाल ने ग्रामीण पत्रकारिता को नई पहचान दिलाने और पत्रकारों के हितों की आवाज बुलंद करने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके आदर्श, संघर्ष और पत्रकारिता के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में पत्रकारिता की निष्पक्षता, सामाजिक दायित्व एवं ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर भी चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय बालेश्वर लाल के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शेष मणि पाण्डेय, अभिनव पाण्डेय,विनय पाण्डेय,देवेन्द्र प्रताप शर्मा,विवेक कुमार पाण्डेय, रामप्रवेश उपाध्याय, राममिलन गुप्ता, दीपू रावत, आनंद पाण्डेय, अर्जुन चौधरी, विमलेश पाण्डेय, अरुण कुमार जायसवाल, सत्यभामा सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *