अखिलेश यादव की पुत्री पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से भड़का आक्रोश
सपा नेताओं ने की कड़ी कारवाही की मांग

महराजगंज

भिटौली महराजगंज। जन प्रहरी न्यूज़
सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्री के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी प्रसारित किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। मामले में पुलिस अधीक्षक महराजगंज को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि फेसबुक पर प्रसारित की गई पोस्ट न केवल एक बेटी और परिवार की गरिमा पर हमला है बल्कि यह समाज में महिलाओं के सम्मान और मर्यादा के खिलाफ भी है।  जिस समाज में बेटियों को सम्मान और सुरक्षा देने की बात की जाती है वहां इस तरह की अभद्र और अशोभनीय टिप्पणियां किसी भी सभ्य समाज के लिए स्वीकार्य नहीं हो सकतीं।
सपा नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया अभिव्यक्ति का मंच है लेकिन इसका दुरुपयोग कर किसी की प्रतिष्ठा और सम्मान को ठेस पहुंचाना गंभीर अपराध है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक  से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी मनीष कन्नौजिया  के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
शिकायती पत्र सौंपने के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, राजेश यादव,  अजय कुमार गुप्ता  उर्फ लल्ला भैया, आनंदनिषाद ,  विनय प्रताप यादव, प्रफुल्ल चंद्र सागर, सुमन ओझा, रामलाल यादव और रामगोपाल यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *