भिटौली महराजगंज जन प्रहरी न्यूज़
जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को सुबह लगभग 6:00 बजे धर्मपुर बड़ागांव निवासी बबलू रावत की दूसरे नम्बर की पुत्री खुशी 14 को उसके पिता किसी बात को लेकर डांट दिए थे। पिता की डांट से नाराज होकर किशोरी नारायणी नहर में छलांग लगा दी थी।आसपास खेतों में काम कर रहे किसान देखे और शोर मचाने लगे। मौके पर गांव के काफी लोग एवं परिजन भी पहुंच गए। परिजनों के साथ मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम भी नहर में किशोरी की तलाश में लग गई लेकिन देर शाम तक किशोरी का पता नहीं चला।बुधवार सुबह लगभग 6:00 बजे से ही परिजन किशोरी की तलाश में जुट गए। एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंचकर तलाश में जुट गई। परिजन नहर के किनारे किनारे झाड़ियों में तलाश करते गए। इसी बीच कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुम्बाखोर में एक राहगीर ने किशोरी का उतराता हुआ शव देखकर शोर मचाने लगा। किशोरी के परिजन भी तलाश करते हुए उक्त स्थान पर पहुंचे। किशोरी के पिता बबलू रावत ने शव देखकर अपनी पुत्री खुशी के रूप में पहचान की। मौके पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एस ओ कप्तानगंज दीपक सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
