नवागत एसडीएम सदर का श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर किया स्वागत, काशीनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं

महराजगंज

परतावल /महराजगंज। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं नगर पंचायत परतावल के वर्तमान सभासद काशीनाथ सिंह ने नवागत उपजिलाधिकारी (सदर) महराजगंज अविनाश त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

काशीनाथ सिंह ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और कर्तव्यनिष्ठा का महान ग्रंथ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अविनाश त्रिपाठी अपने प्रशासनिक अनुभव, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ जनपद के विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नवागत उपजिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने आत्मीय स्वागत एवं शुभकामनाओं के लिए काशीनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

शिष्टाचार भेंट के दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *