गोडधोवा चौराहे पर स्थानीय लोगों में भय, विद्युत विभाग से कार्रवाई की मांग
संवाददाता, घुघली।
विकासखंड घुघली अंतर्गत गोडधोवा चौराहे पर स्थित एक जर्जर विद्युत पोल स्थानीय लोगों के लिए खतरे का कारण बन गया है। पोल की हालत इतनी खराब है कि वह कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि चौराहा व्यस्त क्षेत्र है, जहां दिनभर राहगीरों, दुकानदारों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में यदि विद्युत पोल गिरा तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।
इस समस्या को लेकर चन्द्रमौलि त्रिपाठी, अरविंद दुबे, देवब्रत दुबे, किसन दुबे, रविकेश गुप्ता, पप्पू शर्मा, रामनैन, झिनकू शर्मा, रमेश, महेन्द्र दुबे, हेमन्त, रामा, सन्तोष, बृजराज और आनंद सहित अन्य ग्रामीणों ने गहरी चिंता जताई है।
स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि जर्जर पोल को तत्काल हटाकर नया पोल लगाया जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
