नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला, गांव के युवक पर मुकदमा दर्ज

अपराध


परतावल/महराजगंज।संपादक-आनन्द कुमार पाण्डेय
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़ित पिता ने श्यामदेउरवा थाने में दी गई शिकायत में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी, जो कक्षा 12 की छात्रा है, 7 फरवरी 2026 की शाम करीब 4 बजे घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों द्वारा रिश्तेदारी और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन किशोरी का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम किशोरी की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *