जन प्रहरी न्यूज़
महराजगंज, 28 फरवरी 2026।
पुलिस कार्यालय महराजगंज में शनिवार को गरिमामय वातावरण में “सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए क्षेत्राधिकारी सदर श्री जय प्रकाश त्रिपाठी को जय प्रकाश त्रिपाठी को माननीय पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।
समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने श्री त्रिपाठी के संपूर्ण सेवा-काल की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल में निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने उनके बहुमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए आगामी जीवन के लिए सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पगुच्छ एवं सम्मान के साथ उन्हें विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह भावुक क्षणों के बीच सम्पन्न हुआ, जहाँ साथियों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए और उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा की।
जनपद पुलिस परिवार की ओर से श्री जय प्रकाश त्रिपाठी को सफल एवं सुखद सेवानिवृत्ति जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ।
