सुभासपा की ‘सामाजिक समरसता महारैली’ की तिथि बदली, अब 16 मार्च को महराजगंज में होगा आयोजन

महराजगंज


महराजगंज: जन प्रहरी न्यूज़
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) द्वारा आयोजित होने वाली ‘सामाजिक समरसता महारैली’ की तिथि में परिवर्तन कर दिया गया है। पहले यह कार्यक्रम 15 मार्च 2026 को प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासनिक कारणों और सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को देखते हुए अब इसे 16 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा।
पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के कारण प्रशासनिक व्यवस्था और परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की तिथि बदलने का निर्णय लिया गया है।
अब यह महारैली 16 मार्च 2026 को जिला कलेक्ट्रेट मैदान, जनपद महराजगंज (उत्तर प्रदेश) में आयोजित की जाएगी। पार्टी नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *