कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने को एसपी का अधिवक्ताओं संग संवाद

महराजगंज

जन प्रहरी न्यूज़
जनपद महराजगंज में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ वाद-संवाद किया। इस दौरान आपसी समन्वय बढ़ाने, न्यायिक प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर न्याय व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *