अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से युवक की मृत्यु व किशोर घायल

दुर्घटना महराजगंज


भिटौली महराजगंज जन प्रहरी न्यूज़
भिटौली थाना क्षेत्र के भिटौली में बीती रात एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि एक किशोर गंभीर रुप से  घायल हो गया। सूचना के अनुसार भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर शिवाला निवासी  धर्मवीर पुत्र कन्हैयालाल 35 वर्ष बुधवार की रात लगभग 9:30 बजे बाइक से महिला व एक किशोर को लेकर भिटौली दवा कराने जा रहे थे कि परतावल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार धर्मवीर  व आकाश 10 वर्ष पुत्र नंदलाल गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो को स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल महराजगंज भेजा गया जहां डाक्टरों ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया और किशोर का इलाज चल रहा है। वही बाइक पर बैठी महिला सुनिता को मामूली चोट आई है।
शव को पीएम हाउस भेज दिया गया है। घायलों का ईलाज कराया जा रहा है। एस ओ मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कारवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *