परतावल ब्लॉक की जनसमस्याओं को लेकर डीएम से मिले काशीनाथ सिंह

महराजगंज


परतावल/महराजगंज। 

जन प्रहरी न्यूज़ संपादक आनन्द कुमार पाण्डेय जी की रिपोर्ट

परतावल ब्लॉक क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर हिंदू नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से मुलाकात की।
काशीनाथ सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि परतावल ब्लॉक के कई गांवों में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण, बिजली आपूर्ति तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन बुनियादी समस्याओं के कारण आम जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने मांग की कि संबंधित विभागों को निर्देशित कर शीघ्र जांच कराई जाए तथा समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। काशीनाथ सिंह ने यह भी कहा कि यदि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है तो क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को राहत प्राप्त होगी।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *